आज सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्मदिन है। आज वो अपना 81वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सलीम खान के जीवन की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें सलमान सबसे बड़े हैं उसके बाद अरबाज, सोहेल और अलविरा हैं। सलीम खान और हेलेन ने एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम अर्पिता खान है। आइए जानते हैं कैसा रहा सलीम खान की जिंदगी का सफर...
Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां
सलीम खान का जन्म इंदौर में हुआ था। करीब 150 साल पहले उनके पूर्वज अफगानिस्तान से आकर भारत में बस गए थे। सलीम के पिता पुलिस में थे इसलिए घर में सख्त माहौल था। घर का हर सदस्य बहुत ही सलीके से रहता था। सलीम खान बहुत छोटे थे तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया। जब सलीम थोड़े बड़े हुए तो उन्होंने हीरो बनने का सोची।
Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां
इसके बाद सलीम खान मुंबई आ गए। सलीम खान जब मुंबई आए थे तो उनकी आंखों में भी हीरो बनने के सपने पल रहे थे। अभी सलीम का करियर शुरू भी नहीं हुआ था। तभी 1964 में उन्हें एक ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से प्यार हो गया। सलीम ने सुशीला से शादी भी कर ली। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया। शादी के बाद सलीम की जिंदगी में ट्विस्ट आया।
Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां
एक शादी में डायरेक्टर के. अमरनाथ की नजर सलीम खान पर पड़ी। उन्हें सलीम की कद-काठी और चेहरा-मोहरा हीरो वाला लगा। अमरनाथ उनके पास गए और उन्हें तुरंत अपने ऑफिस में बुलाया। अमरनाथ ने सलीम को 400 रुपए सैलरी पर नौकरी पर रख लिया। शुरुआत में सलीम को छोटे-मोटे रोल मिले। इसलिए वो लोगों की नजरों में नहीं चढ़ पाए।
Bdy Spcl: हेलेन और सलीम खान की शादी के खिलाफ थीं सलमान की मां
अभी सलीम की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था। तभी उनकी मुलाकात हेलेन से हुई। सलीम हेलेन को पसंद करने लगे और उन्हें उनसे प्यार हो गया। दोनों के रिश्ते को कोई कबूल करने को तैयार नहीं था। सलीम की पत्नी सलमा भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। उनके बच्चे भी मां की तरफ ही थे। इसके बावजूद 1981 में सलीम खान ने हेलेन से शादी कर ली और अपने रिश्ते को एक नाम दिया।