24 नवंबर 1935 को इंदौर में जन्में सलीम खान आज 83 साल के हो गए हैं। सलीम खान ने बतौर एक्टर 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 1967 में 'दीवाना' और 1977 में 'वफादार' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है। एक्टर बनने की चाह में जब सलीम खान मुंबई आए तो उन्हें 400 रुपये प्रतिमाह काम पर रखा गया। सलीम खान ने 2 शादियां की हैं।
शायद आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म शोले में जय यानी की अमिताभ बच्चन और वीरू यानी की धर्मेन्द्र के किरदारों के नाम सलीम खान के इंदौर के अपने कॉलेज के दोस्त वीरेंदर सिंह व्यास और जय सिंह राव कलेवर से प्रेरित है। वहीं 'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह का नाम उन्होंने अपने ससुर के नाम पर रखा था, जो मुंबई में मशहूर डेंटिंस्ट थे। फिल्म शोले की स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखने के लिए सलीम-जावेद को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। एक समय में ये जोड़ी हिट मानी जाती थी लेकिन आपसी मनमुटाव की वजह से दोनों अलग हो गए।
सलीम खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्हें 1964 में सुशीला चरक से प्यार हो गया। सलीम ने सुशीला से शादी भी कर ली। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा से उन्हें तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल खान हैं और एक बेटी अलवीरा है।
जल्द ही इस प्यार में किसी और एंट्री हो गई। साल 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान सलीम खान की मुलाकात हेलन से हुई। हेलन इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखते ही सलीम दिल दे बैठे। उस वक्त सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन प्यार के आगे किसका बस चलता है। तमाम ऐतराज के बावजूद दोनों ने 1980 में शादी कर ली। हेलन की भी ये दूसरी शादी थी। 1957 में हेलन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई।
सलीम और हेलन की शादी के बाद खान परिवार में खूब मनमुटाव हुए। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान और सलमान खान सहित तीनों भाई हेलन के बिल्कुल खिलाफ थे। सलमान, अरबाज और सोहेल तो हेलन से बात तक नहीं करते थे। लेकिन वक्त के साथ हर मरहम भर गया और आज पूरा परिवार मिल जुल कर रहता है और हर फंक्शन में साथ नजर आते हैं।