बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला आज अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। 18 फरवरी 1966 जन्मे साजिद नाडियाडवाला रिस्क लेने की क्षमता और जिद की वजह से अपनी अलग पहचान रखते हैं। साजिद ही वो डायरेक्टर हैं जिसने सलमान खान को स्टार बना दिया। साजिद ने सलमान खान की 'किक' डायरेक्ट की थी । आज सलमान बॉलीवुड के 'सुलतान' बन गए हैं ।
साजिद ने दिव्या भारती से शादी की थी । साजिद, दिव्या भारती की मौत के कारण हमेशा विवादों में घिरे रहे। साल 1992 में साजिद ने दिव्या भारती से शादी की थी और 1993 में दिव्या की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मौत का इल्जाम साजिद पर लगा। उन पर केस कर दिया गया। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। आज साजिद के जन्मदिन पर हम आपको उनके और दिव्या भारती की जिंदगी के बारे में बताते हैं ।
जब दिव्या भारती ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो वो 14 साल की थीं । दिव्या ने अपने करियर में 12 फिल्में कीं जो जबरदस्त हिट हुईं । 19 साल तक होते-होते दिव्या एक सुपरस्टार बन चुकी थीं । इसके बाद दिव्या की उनके अपार्टमेंट से गिरकर मौत हो गई । दिव्या की मौत की वजह आज तक साफ नहीं हो पाई। जिस वक्त दिव्या भारती की मौत हुई, वो अपने पति साजिद नाडियाडवाला के साथ थीं ।
4 of 10
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
एक ही साल में दिव्या ने अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली थी। जब दिव्या का निधन हुआ उससे एक साल पहले ही उन्होंने साजिद से शादी की थी । दिव्या भारती जब शोला औऱ शबनम की शूटिंग कर रही थीं तब फिल्म के हीरो गोविंदा ने उन्हें निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मिलवाया था। दोनों में प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्या ने साजिद के लिए इस्लाम धर्म कबूला और 10 मई 1992 को शादी कर ली।
5 of 10
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
कुछ का तो ये तक कहना था कि दिव्या की आक्समिक मौत के पीछे साजिद का हाथ था! क्या हुआ था उस रात । दिव्या की अचानक हुई मौत के पीछे कई अटकलें लगाई गईं। कईयों ने इसे आत्महत्या बताया, कुछ ने एक्सीडेंट तो कुछ ने पति को जिम्मेदार कहा। एक वजह ये भी बताई गई कि साजिद के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते होने की बात से दिव्या परेशान रहती थीं। दिव्या की मां के साथ भी उनकी अनबन रहती थी।