बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपने मुश्किल तौर से गुजर रहे हैं। उन पर हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ने अपने घर बुलाकर उनका शोषण किया। पायल घोष के इस आरोप के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अनुराग कश्यप के समर्थन में आगे आई हैं और उन्होंने पायल के आरोपों को बिल्कुल गलत बताया है। अब एक और अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के घर का अनुभव साझा किया है।
ये अभिनेत्री भी गई थी अनुराग कश्यप के घर, पायल घोष के आरोप के बाद वायरल हो रहा है तीन महीने पुराना पोस्ट
यह अभिनेत्री सैयामी खेर हैं। सैयामी खेर, अनुराग कश्यप की फिल्म 'चोक्डः पैसा बोलता है' में काम कर चुकी हैं। निर्देशक पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद इन दिनों सैयामी खेर का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट की तस्वीर में वह अनुराग कश्यप को गले लगाते और उनके साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए सैयामी खेर ने उनके घर के अनुभव को साझा किए थे।
सैयामी खेर का यह पोस्ट बीती 22 जून का है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'जब मैं पहली बार एके (अनुराग कश्यप) से मिली, तो उन्होंने मुझे अपने वर्सोवा वाले घर पर आने के लिए पूछा। इससे पहले मैं कुछ कहती, उन्होंने कहा कि चिंता मत करो मेरे माता-पिता मेरे साथ रहते हैं। उन्हें बैड ब्वॉय ऑफ बॉलीवुड माना जाता है। उनकी दुनिया से बाहर के लोगों के अनुसार, वह ड्रग्स, महिलाओं और लोगो के साथ छेड़छाड़ करते हैं। सच, जो मैंने बाद में समझा कि वह इसके बिल्कुल अलग हैं।'
पोस्ट में सैयामी खेर ने आगे लिखा, 'उनका घर एकदम ठेठ भारतीय घरों जैसा है। माता-पिता अखबार खोज रहे होते हैं। दरवाजे की घंटी लगातार बजती रहती है। चोक्ड ऑफर करने के बाद रिलीज डेट तक कुल तीन साल लग गए। यही वक्त था, जब मैं इस व्यक्ति को जान पाई। वह मेरे मेंटर, दोस्त और बोरिंग साउंड होने वाले बन गए। उनके साथ रहकर आप पूरा सच जानते हो। जब वह आपके काम से प्यार करते हैं तो वह कूदते, नाचता, रोते और खुशी व्यक्त करते हैं। अगर वह नहीं करते हैं तो वह सिर्फ यह कहता हैं कि आदमी के पास कोई फिल्टर नहीं है।'
A post shared by Saiyami Kher (@saiyami) on
सैयामी खेर पोस्ट में आगे कहती हैं, 'वह मासूम और खुले दिल वाले बच्चे की तरह हैं। वह दूसरे की जिंदगी में खेलते रहते हैं और खुद को भूल जाते हैं। उनके लिए शायद यही एके (अनुराग कश्यप) हैं। यह हमेशा खुद से पहले अन्य लोगों के हैं।' इसके अलावा सैयामी खेर ने अपने पोस्ट में साथ काम करने के लिए अनुराग कश्यप का धन्यवाद किया है। आपको बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर 19 सितंबर को यौन शोषण का आरोप लगाया है।
पढ़ें: मशहूर नीम करौली बाबा पर बनी दमदार डॉक्यूमेंट्री, इस फेस्टिवल में होने जा रहा प्रीमियर