{"_id":"6325ffe1fe77f41d94068da1","slug":"sairat-fame-actor-suraj-pawar-booked-in-job-fraud-case-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suraj Pawar: सैराट फेम अभिनेता सूरज पवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, नौकरी के नाम पर झांसा देने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suraj Pawar: सैराट फेम अभिनेता सूरज पवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, नौकरी के नाम पर झांसा देने का आरोप
Sat, 17 Sep 2022 11:13 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:13 PM IST
सार
सैराट फेम अभिनेता सूरज पवार पर महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता पर कई लोगों के साथ मिलकर नौकरी के नाम पर झांसा देने आरोप है।
विज्ञापन
सूरज पवार
- फोटो : social media
विस्तार
मराठी फिल्म 'सैराट' और 'फ्रैंडी' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता सूरज पवार को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के द्वारा उनके खिलाफ कथित नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में रहने वाले महेश वाघडेकर ने मुंबई मंत्रालय में कर्मचारी होने का दावा करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, जिसमें अभिनेता का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर झांसा देने का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसे राज्य सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया गया था। अहमदनगर पुलिस ने इस मामले में चार लोगों, दत्तात्रेय क्षीरसागर, विष्णु शिंदे, ओंकार तारते और एक अन्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पीड़ित से लिए गए पैसे
सामने आई जानकारी के अनुसार, महेश वाघडकर से आरोपियों ने नौकरी के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की और 4 सितंबर को अहमदनगर के राहुरी में एक बस स्टॉप पर वाघडकर से 2 लाख रुपये कैश में भी लिए गए। बाकी के तीन लाख रुपये जॉइनिंग के बाद दिए जाने थे। इसके बाद वाघडकर को शक हुआ तो उसने 9 सितंबर को पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच के दौरान 'सैराट' प्रिंस का किरदार निभाने वाले अभिनेता सूरज पवार का नाम भी सामने आया। कथित तौर पर सूरज पवार भी नौकरी में धोखाधड़ी देने वाले गैंग का हिस्सा हैं। बता दें कि सूरज पवार ने लघु फिल्म 'पिस्तुल्या' में नायक के रूप में अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद वह लीड रोल में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।