{"_id":"64cceee1dca9ffb1d5080923","slug":"saira-banu-post-actress-remembers-kishore-kumar-on-his-94-birth-anniversary-share-photo-with-dilip-kumar-2023-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saira Bano Post: सायरा बानो ने किशोर दा को किया याद, जन्मदिन पर खास पोस्ट से बांधी शमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saira Bano Post: सायरा बानो ने किशोर दा को किया याद, जन्मदिन पर खास पोस्ट से बांधी शमा
महान सिंगर रहे किशोर कुमार की आज 94वीं जयंती है। इस खास अवसर पर फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे सुबह से ही दिवंगत एक्टर-सिंगर को याद कर रहे हैं। वहीं, वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो भी किशोर कुमार को याद कर उनके जन्मदिन पर खास पोस्ट साझा करती नजर आई हैं। सायरा बानो ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए किशोर दा और दिवंगत पति दिलीप कुमार की एक अनमोल तस्वीर साझा की है। साथ ही खास नोट के साथ सोशल मीडिया की लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुई हैं।
Trending Videos
2 of 5
किशोर कुमार-दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा ने इंस्टाग्राम पर वह तस्वीर साझा की, जिसमें किशोर कुमार माइक्रोफोन के सामने खड़े दिलीप कुमार को देखकर मुस्कुराते हुए कैद हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'किशोर कुमार को उनकी जयंती पर याद कर रही हूं, जिन्होंने साहब और मुझे दोनों को यादगार धुनें दीं, जो हमारे दिलों में बस गईं। इसी के साथ मुझे उनके साथ अपनी कुछ पसंदीदा फिल्मों जैसे सगीना और पड़ोसन में अभिनय करने का मौका मिला था।'
3 of 5
सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस पोस्ट पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'दिलीप साहब और किशोर जी एक साथ बहुत खुश दिख रहे हैं... संगीत का आनंद ले रहे हैं, धुन बना रहे हैं और शाश्वत यादें बना रहे हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'किशोर दा की बहुत याद आती है।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'दो लीजेंड एक ही फ्रेम में।'
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार और सिंगर किशोर दा ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी। किशोर दा और दिलीप कुमार को पहली बार फिल्म 'मुसाफिर' में देखा गया था, जो वर्ष 1975 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा दोनों फिल्म 'साधू और साधना' समेत 'काला बाजार' के लिए साथ आए थे।
मनमौजी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर किशोर दा ने 13 अक्टूबर 1987 को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस महान कलाकार के निधन से हिंदी सिनेमा को तगड़ा झटका लगा और उनकी कमी आज तक नहीं भर पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।