सैफ और करीना छोटे नवाब तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। फोटोज में तैमूर अपने डैडी की गोद में बेहद क्यूट लग रहे हैं। सैफ ने भी तैमूर को बड़े प्यार से उठाया हुआ है।
2 of 6
सैफ, करीना, तैमूर
- फोटो : Filmymonkey
बेबो का ये एयरपोर्ट लुक जबरदस्त है। जहां सैफ ने फॉर्मल कपड़े पहने हैं वहीं बेबो ने कैजुअल वियर को चुना। कैजुअल व्हाइट जैकेट और शूज में करीना एकदम स्टाइलिश लग रही हैं।
3 of 6
सैफ, करीना, तैमूर
- फोटो : Filmymonkey
इस फोटो में तैमूर नींद में हैं और शायद कैमरों के फ्लैश से परेशान हो रहे हैं। जब से तैमूर का जन्म हुआ है तब से इस शाही कपल को ज्यादा समय एक साथ गुजारने का मौका नहीं मिला है। इस लिहाज से भी ये वेकेशन सैफ और बेबो के लिए बेहद जरूरी है।
4 of 6
सैफ, करीना, तैमूर
- फोटो : Filmymonkey
इस फोटो में करीना टोंड अप दिख रही हैं। करीना अपनी फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं और तैमूर के जन्म के बाद से ही वो वर्कआउट कर रही हैं। और मानना होगा कि वो अब शेप में लौट आई हैं।
5 of 6
सैफ, तैमूर
- फोटो : Filmymonkey
स्विट्जरलैंड के रॉयल जीस्टैड पैलेस में सैफ, बेबो और तैमूर दो हफ्ते तक रुकेंगे। सैफ और बेबो ने पैलेस में एक स्वीट बुक कराया हैं। सैफ और बेबो का ये फेवरेट वेकेशन गेटअवे है। जबसे सैफ और करीना की शादी हुई है तब से ही दोनों वहां जाते रहे हैं।