सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। चूंकि सारा की ये डेब्यू फिल्म है इसलिए इसके प्रमोशन में सारा कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। हाल ही में सारा बिग बॉस 12 में अपनी आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' का प्रमोशन करने पहुंचीं।
इसके अलावा सारा लगभग हर दिन कहीं न कहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचती हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सारा ने कहा, 'मैं अपनी मां के साथ रहती हूं तो जाहिर है कि मैं उनसे हर बात डिस्कस करती हूं। मैं उनकी सभी बातें भी मानती हूं। इतना ही नहीं एक्टिंग के मामले में मैं अपने पिता से भी सलाह लेती हूं।
3 of 5
sara ali khan kedarnath
- फोटो : instagram
'केदारनाथ' पर अपने पैरेट्स के रिएक्शन के बारे में पूछे जाने पर सारा अली ने कहा, 'दोनों को ही फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। मैंने अपने पिता को फिल्म की कहानी बताई थी और स्क्रिप्ट के नरेशन के वक्त मेरी मां भी मेरे साथ में बैठी थीं और फिल्म की कहानी सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
बता दें इंटरव्यू के मामले में भी सारा अली खान लगातार स्कोर कर रही हैं। उनके हर इंटरव्यू की इंडस्ट्री में चर्चा है और हर पत्रकार उनकी अच्छी हिंदी और जबर्दस्त आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है। फिल्म 'केदारनाथ' में सारा के किरदार का नाम है मंदाकिनी और उसका निक नेम मुक्कू है। 'केदारनाथ' शुरू से ही विवादों में रही है।फिल्म का केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच दर्शाए गए इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है।