अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपनी फिल्म 'तानाजी' (Tanhaji ) के बारे में कहा था कि वे ब्रिटिश ही थे जिन्होंने इंडिया की कल्पना की थी। सैफ अली खान ने कैंपेनियन के लिए पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में कहा था, "मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश के आने के पहले इंडिया की कोई अवधारणा थी।''
2 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : Social Media
सैफ ने कहा है कि उन्हें उदयभान राठौर का किरदार बहुत आकर्षक लगा था इसलिए छोड़ नहीं पाए लेकिन इसमें पॉलिटिकल नैरेटिव बदला गया है और वो खतरनाक है। सैफ ने इस इंटरव्यू में कहा है, 'कुछ वजहों से मैं कोई स्टैंड नहीं ले पाया, शायद अगली बार ऐसा करूं। मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे बहुत ही आकर्षक लगा था। लेकिन यह कोई इतिहास नहीं है। इतिहास क्या है इसके बारे में मुझे बखूबी पता है।'
3 of 5
अजय देवगन और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि अब सैफ ने अजय देवगन को अपने इस किरदार के लिए शुक्रिया कहा है। अजय देवगन की तानाजी ने 200 करोड़ से ज्यादा तका कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में सैफ ने अजय को ये रोल देने के लिए शुक्रिया कहा। पीटीआई को दिए एक बयान में सैफ ने कहा- इस तरह की एक प्रेरणादायक और मनोरंजक फिल्म का हिस्सा बनकर खुशी हुई।
4 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा- शुक्रिया अजय मुझे इतना बेहतरीन किरदार देने के लिए। भगवान ने ओम राउत, कुमारजी, एडीएफ फिल्म्स और सूबेदार तानाजी मालुसरे और छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृति को आशीर्वाद दिया। बात करें फिल्म तानाजी की तो इसमें सैफ अली खान के उदयभान राठौर के किरदार को निगेटिव दिखाया गया है क्योंकि उसे औरंगजेब का वफादार बताया गया है।
5 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनंसग वॉरियर' इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई है। यह फिल्म करीब 15 दिनों में 200 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है।10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है।