{"_id":"5e72266f8ebc3e768e089796","slug":"saif-ali-khan-may-launch-his-son-ibrahim-ali-khan-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो फिल्मों में डेब्यू करेगा पटौदी खानदान का ये स्टार किड, पहली बार पिता ने किया खुलासा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो फिल्मों में डेब्यू करेगा पटौदी खानदान का ये स्टार किड, पहली बार पिता ने किया खुलासा!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
Link Copied
बॉलीवुड में एक और स्टार किड की जल्द ही एंट्री हो सकती है। ये स्टार किड हैं छोटे नवाब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान। अभी तक सैफ या उनके परिवार की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं मिले थे कि इब्राहिम फिल्मों में एंट्री ले सकते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ ने इसका खुलासा किया है।
2 of 5
Ibrahim Ali Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका इशारा तब ही मिल गया था जब कुछ दिन पहले ही इब्राहिम अली खान ने कपड़े के ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया था। उनके इस फोटोशूट की खूब चर्चा रही। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि 'मैं नहीं जानता कि मैं उसे लॉन्च करूंगा। ये एक ऑप्शन है और फिल्म उसके लिए अच्छा करियर है।'
सैफ ने आगे कहा कि 'वह काफी स्पोर्टी है। एकेडमिक जॉब की जगह फिल्म में आने का आइडिया अच्छा है। फिलहाल उसकी बहन सारा को छोड़कर अभी इसमें कोई और ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा है।' इसके साथ ही सारा ने इब्राहिम को डेब्यू से पहले जमकर तैयारी करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने कहा, 'मैं उससे कहूंगा कि पहले अच्छे से तैयारी करे और फिल्म सेलेक्शन में सावधानी बरतें। दिखने में वह अच्छा है। मुझसे तो अच्छा ही है। चार्मिंग है। मैं ऐसा सोचता हूं कि मेरे सारे बच्चे अभिनय के क्षेत्र में रुचि लें। हालांकि अभी वो छोटा है। ऐसे में पहले वह अपनी पढ़ाई खत्म करे। उसके बाद वो जो भी करेगा हम उसमें मदद करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
ibrahim ali khan
- फोटो : social media
इब्राहिम को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक है। कई बार क्रिकेट खेलते उनका वीडियो सामने आया है। वो अक्सर प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। उनकी तस्वीरें लेने के लिए पेपराजी के बीच होड़ रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।