बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। इन तीनों फिल्मों के नाम सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन', हिमेश रेशमिया की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' है। तीनों ही फिल्में रिलीज होने से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। इन तीनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। 'जवानी जानेमन', 'हैप्पी हार्डी हीर' और 'गुल मकई' की थोड़ी धीमी शुरुआत है लेकिन वीकेंड पर इन्हें फायदा मिल सकता है। इतना जरूर है कि 'जवानी जानेमन' का कलेक्शन इन दोनों फिल्मों से कुछ बेहतर है।
2 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 2.5 करोड़ से 3 करोड़ हो सकता है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। इसमें सैफ अली खान के अलावा तब्बू और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला हैं। अलाया की यह डेब्यू फिल्म है। ये फिल्म भारत में 1100 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
3 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ औक प्रोड्सूस जैकी भगनानी ने किया है। वहीं को-प्रोड्यूस दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय ने किया। हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म की बात करें तो इसने पहले दिन करीब 50 लाख का कलेक्शन किया। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाया है।
4 of 5
Happy Hardy and Heer
- फोटो : amar ujala mumbai
'हैप्पी हार्डी एंड हीर' हिमेश से ज्यादा रानू मंडल की आवाज की वजह से चर्चा में रही। रानू मंडल का स्टेशन पर गाना गाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही हिमेश ने रानू को अपनी इसी फिल्म में पहला ब्रेक दिया। इसमें रानू मंडल का गाना भी दर्शकों को सुनने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन राका ने किया है। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए हिमेश 'बिग बॉस 13' के घर के अंदर भी गए थे।
5 of 5
gul makai
- फोटो : file photo
तीसरी फिल्म 'गुल मकई' की बात करें तो इस फिल्म का पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान 25 लाख है। गुल मकई पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबल शांति पुरस्कार जीत चुकीं मलाला यूसुफजई की जिंदगी पर आधारित है। 'गुल मकई' में अभिनेत्री रीमा शेख ने मलाला की भूमिका निभाई है।
वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से 'पंगा' नहीं ले पाईं कंगना, आठ दिन में इतने करोड़ रहा कलेक्शन