फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan hotel brawl case: Bailable warrant against Malaika Arora cancelled after she appear before court

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट रद्द, अदालत में पेश होने के बाद मिली राहत

Wed, 09 Jul 2025 07:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Jul 2025 07:49 PM IST
सार

Saif Ali Khan hotel brawl case: सैफ अली खान से जुड़े साल 2012 के एक होटल विवाद संबधी मामले में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को राहत मिली है। उनके खिलाफ जमानती वारंट रद्द हो गया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan hotel brawl case: Bailable warrant against Malaika Arora cancelled after she appear before court
सैफ अली खान-मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2012 के सैफ अली खान से जुड़े एक होटल विवाद मामले में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश हुईं। मुंबई के एक कोर्ट में पेश होने के बाद अभिनेत्री को राहत मिली है। उनके खिलाफ जमानती वरांट रद्द हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान से जुड़े 2012 के होटल विवाद मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जारी जमानती वारंट बुधवार को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

Saif Ali Khan hotel brawl case: Bailable warrant against Malaika Arora cancelled after she appear before court
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial

अदालत में पेश न होने पर जारी हुआ था वारंट
हालांकि, अभियोजन पक्ष द्वारा यह दलील दिए जाने के बाद कि मलाइका अरोड़ा उनके केस में सपोर्ट नहीं कर रही हैं,  उन्हें गवाह के रूप में हटा दिया गया। बता दें कि अदालत ने मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट इस होटल विवाद मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर जारी किया था। इस मामले में सैफ अली खान पर 13 साल पहले मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक एनआरआई व्यवसायी पर हमला करने का कथित आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में जारी किया था जमानती वारंट
अभिनेत्री-मॉडल मलाइका उस ग्रुप का हिस्सा थीं,  जो 22 फरवरी, 2012 को कथित घटना के समय सैफ अली खान के साथ होटल में डिनर के लिए गए थे। अदालत ने अप्रैल में मामले में गवाह के रूप में गवाही दर्ज कराने के लिए उपस्थित न होने पर मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। अभिनेत्री बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) के.एस. झंवर के समक्ष पेश हुईं। इसके बाद उन्होंने वारंट रद्द करने के लिए एक आवेदन दायर किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। 


Mahavatar Narsimha: ऊं ब्रह्म देव नमः के उच्चारण से शुरू हुआ महावतार नरसिम्हा का हिंदी ट्रेलर; GFX ने जीता दिल

विज्ञापन

क्या है मामला?
बता दें कि सैफ अली खान से जुड़ी यह घटना 22 फरवरी 2012 की है। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। उसी दौरान एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने सैफ और उनके ग्रुप की तेज आवाज और हंगामे पर आपत्ति जताई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed