सैफ अली खान को आज बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो चुके हैं । सैफ ने अपना करियर 1993 में फिल्म 'परंपरा' से शुरू किया था । यश चोपड़ा निर्देशित ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी । सैफ को फिल्म 'ये दिललगी' से सफलता हासिल हुई थी । इसके बाद 1994 में फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में भी सैफ के काम की बहुत तारीफ हुई थी । सैफ ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अपने से 10 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी ।
2 of 7
Amrita Singh, Saif Ali Khan
- फोटो : social media
अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने पटौदी खानदान को चौंका दिया था । उम्र में बड़ी होने के बावजूद सैफ ने अमृता का साथ नहीं छोड़ा । सैफ के फैसले से उनके माता-पिता बेहद नाराज थे । शादी के बाद सैफ-अमृता का एक बेटा और एक बेटी भी हुए। लेकिन साल 2004 में इनका तलाक हो गया। आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था तो उन्हें अलग होना पड़ा....
3 of 7
saif ali khan and amrita singh
सैफ-अमृता के तलाक के बाद खबरें आई थीं कि इटली की मॉडल रोजा के चलते उनका तलाक हुआ लेकिन असल में माजरा कुछ और ही था। दरअसल, जिस वक्त अमृता ने सैफ से शादी की उस वक्त वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं जबकि सैफ स्ट्रगल ही कर रहे थे। सैफ से शादी के बाद अमृता ने फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया और फिल्में छोड़ दीं।
सैफ पहले से ही फिल्मों में कदम जमाने में मशक्कत कर रहे थे और ऊपर से जो भी फिल्में उन्हें मिल रही थीं वो लगातार फ्लॉप हो रही थीं। फ्लॉप फिल्मों के चलते सैफ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेगाने से हो गए। सैफ की इस असफलता से अमृता हताश हो गईं। उन्हें लगा कि ऐसे कैसे गुजारा चलेगा ?बस फिर क्या था। दोनों के बीच कलह और लड़ाई-झगड़े बढ़ गए।
5 of 7
saif ali khan, amrita singh, soha ali khan
- फोटो : social media
सैफ की मानें तो अमृता उन्हें हमेशा ही असफल पति होने का ताना देती रहती थीं और इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। कई बार अमृता सैफ को निकम्मा और नाकारा तक कह देती थीं। बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी । इंटरव्यू में सैफ ने ये भी कहा था कि अमृता उनकी मां शर्मिला टैगोर और बहन सोहा अली खान को भी बुरा-भला कहती थीं ।