फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट के उस धोखे से टूट गए थे अनुपम खेर, घर जाकर खूब सुनाई खरी-खोटी

Fri, 26 May 2017 09:32 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 26 May 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Saaransh turns 33, Anupam Kher was to be replaced by Sanjeev Kumar in Mahesh Bhatt film
अनुपम खेर
आज महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' को 33 साल हो गए हैं। ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी फिल्म के तौर पर दर्ज है जिसने ना सिर्फ कल्ट का स्टेटस हासिल किया बल्कि इसने अनुपम खेर के करियर को भी नई ऊंचाईयां दी और एक कद्दावर अभिनेता के तौर पर स्थापित किया।
Saaransh turns 33, Anupam Kher was to be replaced by Sanjeev Kumar in Mahesh Bhatt film
'सारांश' में अनुपम खेर
इस फिल्म में अनुपम खेर ने 65 साल के एक ऐसे बुजुर्ग का किरदार निभाया था जो अपने जवान बेटे की मौत के सदमे से उबरने की कोशिश करता है और उसके इंसाफ के लिए लड़ता है। उस वक्त अनुपम खेर की उम्र 28 साल थी जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म अनुपम खेर से छिन ही गई थी और संजीव कुमार को मिलने वाली थी ? 
Saaransh turns 33, Anupam Kher was to be replaced by Sanjeev Kumar in Mahesh Bhatt film
'सारांश' में अनुपम खेर
अनुपम खेर उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में नए थे और एक ही फिल्म में काम किया था। 'सारांश' में काम करने का ऑफर मिलते ही अनुपम खेर फूले नहीं समाए और अपने किरदार की तैयारी में जुट गए। करीब 8 महीनों तक अनुपम खेर ने अपने रोल की तैयारी की, लेकिन फिल्म की शूटिंग से कुछ घंटे पहले ही ये फिल्म उनके हाथों से छिनते-छिनते बची थी। 

इसका जिक्र अनुपम खेर ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saaransh turns 33, Anupam Kher was to be replaced by Sanjeev Kumar in Mahesh Bhatt film
'सारांश' में अनुपम खेर
दरअसल राजश्री प्रोडक्शंस चाहता था कि फिल्म में कोई नया चेहरा नहीं बल्कि पॉपुलर स्टार होना चाहिए। उस वक्त संजीव कुमार काफी पॉपुलर थे और उन्हीं को फिल्म में लेने का मन बनाया गया।

अनुपम खेर को जैसे ही इस बारे में पता चला उनके पैरों तले जमीन खिसक गई..उन्हें यकीन नहीं हुआ और तुरंत ही महेश भट्ट को फोन करके ये बात पुख्ता की और उनका दिल टूट गया। अनुपम खेर ने तुरंत अपना सामान पैक किया और घर वापस जाने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
Saaransh turns 33, Anupam Kher was to be replaced by Sanjeev Kumar in Mahesh Bhatt film
'सारांश' में अनुपम खेर
रास्ते में अनुपम खेर ने सोचा कि जाते-जाते क्यों ना महेश भट्ट से मिल लिया जाए...और बस वो मिलने चले गए। महेश भट्ट ने अनुपम खेर को काफी मनाने की कोशिश की और कहा कि वो फिल्म में कोई और किरदार निभा सकते हैं। साथ ही कहा कि अगर वो संजीव कुमार के साथ काम करेंगे तो उनके करियर को फायदा होगा, लेकिन अनुपम खेर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए।

गुस्से में तो थे ही अनुपम और उन्होंने महेश भट्ट को काफी बुरा-भला कहा....धोखेबाज तक कह दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed