दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (S P Balasubrahmanyam) की 25 सितंबर को पुण्यतिथि है। साल 2020 में कोरोना की वजह से दिग्गज गायक की मौत हो गई थी।बालासुब्रमण्यम का जन्म 4 जून 1946 को हुआ था। वे हरफनमौला कलाकार थे। उन्होंने पांच दशकों तक लाखों लोगों को अपनी बेहतरीन आवाज से फैन बनाया। 80 के दशक से लेकर नई सदी की शुरुआत तक बालासुब्रमण्यम हिंदी फिल्मों में गाते रहे।
बालासुब्रमण्यम ने बतौर सिंगर के अलावा एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में किया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्मों के लिए कई गानों को अपनी आवाज दी जो सुपरहिट साबित हुए। उन्होंने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। एसपी बालासुब्रमण्यम को 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
2 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : Twitter: @iamharishkalyan
दक्षिण भारत में पहचान बना चुके एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1981 में आई हिंदी फिल्म 'एक दूजे के लिए' के लिए पहली बार हिंदी में गाना गाया। कमल हासन, रजनीकांत, एमजीआर, से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक भारत के लगभग हर सुपरस्टार के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाना गाया। उनके नाम करीब 40000 गाना गाने का गिनीज रिकॉर्ड है।
3 of 5
S P Balasubrahmanyam
- फोटो : ट्विटर
दक्षिण भारतीय फिल्म Sankarabharanam और 1981 की हिट फिल्म एक दूजे के लिए उनकी गायकी करियर में खास जगह रखती है। शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत को लेकर बनी 1980 की तेलुगु फिल्म शंकराभरणम से उन्हें बहुत शोहरत मिली और नेशनल अवॉर्ड भी।
4 of 5
S P Balasubrahmanyam
- फोटो : ट्विटर
हिंदी से ज्यादा एस पी बालासुब्रमण्यम ने तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए गाने गाए थे, लेकिन वह 1980 और 1990 के दशक में बॉलीवुड के रोमांटिक गाने गाए जाने के लिए जाने जाते थे। एस पी बालासुब्रमण्यम ने आखिरी बार हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान की 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक गाने को अपनी आवाज दी थी।
5 of 5
S P Balasubrahmanyam
- फोटो : ट्विटर
इंजीनियर बनने का सपना देखते थे बालासुब्रमण्यम
एसपी बालासुब्रमण्यम कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे। वो तो इंजीनियर बनने का सपना देखते थे। करियर की शुरुआत से लेकर आखिरी वक्त तक वो कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करते रहे। बालासुब्रमण्यम ने बतौर सिंगर के अलावा एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में काम किया। डबिंग के लिए उन्हें दो बार नंदी पुरस्कार भी मिला है। नंदी पुरस्कार तेलुगु सिनेमा, थिएटर और टीवी के लिए आंध्रप्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान है।