मनोरंजन जगत में इन दिनों साउथ बनाम बॉलीवुड की बहस छिड़ी हुई है। साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का कलेक्शन आसमान छू रहा है, जिस वजह से अब लोगों के निशाने पर बॉलीवुड आ गया है। इस विवाद के बीच अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' सिनेमाघरों में आ गई है, जिसका नाम पहले 'मिड डे' था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन पायलट की भूमिका में हैं, जो एक फ्लाइट के दौरान मुश्किल समय का सामना करते हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो दूसरी तरफ लोग ये भी देखना चाहते हैं कि बॉलीवुड बनाम साउथ की इस जंग के बीच अजय देवगन की यह फिल्म कैसी कमाई करती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Runway 34 Collection Prediction: ‘केजीएफ 2’ को टक्कर दे पाएगी अजय देवगन की ‘रनवे 34’? पहले दिन सिर्फ इतनी होगी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन