ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'काबिल' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज का इंतजार है। ये फिल्म ऋतिक के प्रोडक्शन हाउस में ही बनी है। इस फिल्म मे रोनित रॉय ऋतिक रोशन के अपोजिट विलेन का रोल निभा रहे हैं। रोनित और ऋतिक का रिश्ता 16 साल पुराना है।
ऋतिक रोशन का बॉडीगार्ड था ये एक्टर, अब उन्हीं के साथ फिल्म में किया काम
दरअसल, रोनित रॉय ऋतिक रोशन के बॉडीगार्ड हुआ करते थे। वैसे रोनित एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। उनकी कंपनी के गार्ड्स ही ऋतिक और उनके घर की सुरक्षा में लगे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब रोनित खुद ऋतिक के बॉडीगार्ड बन गए थे। फिल्म 'कहो ना प्यार है' के समय रोनित ने ये काम भी किया था।
ऋतिक रोशन का बॉडीगार्ड था ये एक्टर, अब उन्हीं के साथ फिल्म में किया काम
ये बात खुद रोनित रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि 16 साल पहले वो ऋतिक के बॉडीगार्ड थे और अब उनकी ही फिल्म में काम कर रहे हैं। रोनित ने कहा कि ऋतिक बहुत अच्छे इंसान हैं। सेट पर वो कभी छोटे-बड़े में फर्क नहीं करते। वो रोनित को भी कंफर्ट जोन में रखते थे।
ऋतिक रोशन का बॉडीगार्ड था ये एक्टर, अब उन्हीं के साथ फिल्म में किया काम
फिल्म 'काबिल' के बारे में बताते हुए रोनित कहते हैं कि वो इसमें माधवराओ शेला नाम एक महाराष्ट्रियन का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मराठी भी सीखी। रोनित ने बताया कि फिल्म को लेकर उन्होंने डायरेक्टर संजय गुप्ता से इतने सवाल पूछे कि वो झल्ला गए। संजय ने उनसे कहा कि आज तक मुझे किसी एक्टर ने इतना परेशान नहीं किया है, जितना तुम कर रहे हो।
ऋतिक रोशन का बॉडीगार्ड था ये एक्टर, अब उन्हीं के साथ फिल्म में किया काम
फिल्म में रोनित के भाई रोहित रॉय ने भी काम किया है। इस बारे में बताते हुए रोनित कहते हैं, 'रोहित के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वो एक बहुत अच्छा एक्टर है। हम सेट पर साथ बैठते थे, लंच शेयर करते थे और खूब सारी बातें करते थे।' रोनित ने ये भी बताया कि फिल्म में रोहित के साथ उनके बहुत कम सीन हैं।