Bigg Boss 18: 'घर में आपका जो क्रश है, उसे मम्मी पसंद करेंगी?', रोहित शेट्टी ने किया चाहत से मस्ती भरा सवाल
बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में अभिनेत्री चाहत पांडे से निर्देशक रोहित शेट्टी ने मस्ती भरा सवाल किया। उन्होंने चाहत से पूछा कि आपका जो घर में क्रश है, उसे आपकी मम्मी पसंद करेंगी। इस पर चाहत ने भी जवाब दिया। आइए आपको बताते हैं वीकेंड के वार में क्या कुछ होगा खास।
निर्देशक रोहित शेट्टी बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में चाहत पांडे से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि अगर आपने न कहा तो आपको झटके लगेंगे। चाहत पांडे से रोहित शेट्टी कहते हैं कि आपका घर में क्रश है, उसे आपकी मम्मी पसंद करेंगी। इस पर चाहत कहती हैं कि मेरा घर में कोई क्रश नहीं है। इसके बाद उनको जोरदार झटका लगता है, जिस पर वे चिल्लाती और रोती नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर सलमान खान, अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ घरवाले हंस रहे हैं।
वीकेंड के वार में सलमान ने पूछा कि विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच किसका दिल ज्यादा काला है। इस पर चाहत, शिल्पा और अविनाश मिश्रा ने अपनी बात कही। इस बीच अविनाश और करण वीर मेहरा के बीच भी झगड़ा हो गया। अविनाश ने अपनी राय रखते हुए कहा, 'आप जो ये दूसरों की जिंदगी में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाते हैं..' इतने में करण वीर कहते हैं, 'प्वाइंट ऑफ व्यू देना है कि नहीं देना है'।