फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anuradha Paudwal birthday special know about her net worth and life stories she win continuously three awards

Anuradha Paudwal Net Worth: आलीशान घर और करोड़ों की जायदाद की मालकिन हैं अनुराधा पौडवाल, किया है ये कारनामा

Sun, 27 Oct 2024 09:03 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 27 Oct 2024 09:03 AM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल का आज 70वां जन्मदिन है। आइए इस मौके पर जानते हैं आखिर आपकी चहेती गायिका के पास कितना धन-दौलत है? उनकी नेटवर्थ कितनी है?

विज्ञापन
Anuradha Paudwal birthday special know about her net worth and life stories she win continuously three awards
अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुराधा पौडवाल का नाम लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे दिग्गजों के साथ लिया जाता है। उन्होंने ना सिर्फ फिल्मी गीत गाएं बल्कि भक्ति गीत गाकर बेशुमार दौलत और शोहरत हासिल की। हिंदी गीतों के अलावा उन्होंने 1500 से ज्यादा भजनों को अपनी आवाज दी। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं…
विज्ञापन


 

Anuradha Paudwal birthday special know about her net worth and life stories she win continuously three awards
अनुराधा पौडवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @paudwal.anuradha_official
अनुराधा पौडवाल का परिचय
अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ करवार में हुआ। गायिका एक कोंकणी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गायिका ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जैवियर कॉलेज से की। वर्ष 1973 में अनुराधा ने फिल्म 'अभिमान' में एक छोटा सा 'श्लोक' गाकर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उनका मराठी गीत ‘भाव गीतेन’ काफी मशहूर हुआ। वर्ष 1976 में उन्होंने फिल्म ‘कालीचरण’ के लिए गीत गाया, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले गया।
Rajpal Yadav: 'भूल भुलैया' की सफलता पर बोले राजपाल यादव, कहा- लोगों को पसंद आए इसके किरदार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anuradha Paudwal birthday special know about her net worth and life stories she win continuously three awards
अनुराधा पौडवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @paudwal.anuradha_official
अनुराधा पौडवाल की नेट वर्थ
सुर की दुनिया में अपने नाम को मशहूर करने वाली गायिका के पास दौलत की भी कमी नहीं है। हालांकि, अनुराधा को काफी साधारण जीवन जीते हुए देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गायिका के पास मुंबई के खार में उनका एक आलीशान बंगला है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास लगभग 50 से 100 करोड़ रुपये की कुल प्रॉपर्टी है।

 
विज्ञापन

Anuradha Paudwal birthday special know about her net worth and life stories she win continuously three awards
अनुराधा पौडवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @paudwal.anuradha_official
लगातार तीन साल जीता पुरस्कार
अनुराधा पौडवाल ने 1990 से 1992 तक लगातार सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार जीता था। ऐसा करके उन्होंने एक इतिहास रच दिया। अनुराधा को फिल्म ‘आशिकी’ के गीत ‘नजर के सामने’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ के गीत ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘बेटा’ के गीत ‘धक-धक करने लगा’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर’ का अवॉर्ड अपने नाम किया।
CID 2: हिल गई है ‘सीआईडी’ की नींव, दोस्त बने दुश्मन! आखिर अभिजीत ने क्यों मारी दया को गोली? ट्रेलर हुआ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed