आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री के गानें खूब पसंद किए जाने लगे हैं। शादी पार्टियों में लोग जमकर इन गानों पर डांस करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे भोजपुरी सॉन्ग भी आ जाते हैं, जिनके लिरिक्स सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अभी हाल ही में आज भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का गाना 'सलमान खान' यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इसी कड़ी में रितेश पांडे के गाने 'सलमान खान' का पार्ट 2 भी आज रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं 'मेरी कटरीना को ले भागा कोई', इसे पढ़कर ही आपको समझ में आ गया होगा कि ये गाना आपको खूब हंसाने वाला है।
Bhojpuri Song Katrina Ko Le Bhaga: कटरीना और विक्की की शादी पर रितेश पांडे ने बनाया गाना, सुनकर सलमान की हंसी भी छूट जाएगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन