{"_id":"5eaad014e0160d6e5f2cf45f","slug":"rishi-kapoor-video-goes-viral-when-he-bang-thali-watch-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor: आखिरी बार ताली और थाली बजाते दिखे थे ऋषि कपूर, वायरल हो रहा ये बीमार होने से पहले का वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rishi Kapoor: आखिरी बार ताली और थाली बजाते दिखे थे ऋषि कपूर, वायरल हो रहा ये बीमार होने से पहले का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेहतरीन अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) हमारे बीच नहीं रहे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं। इस बीच ऋषि कपूर का जनता कर्फ्यू के दिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
2 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर का ये पब्लिकी दिखने वाला आखिरी वीडियो भी माना जा रहा है। इसमें वह पूरे जोश के साथ कोरोना वॉरियर्स के लिए थाली बजाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में ऋषि काफी स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। ऋषि कपूर कोरोना वॉरियर्स को लेकर भी अक्सर ट्वीट करते रहते थे।
3 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : Social Media
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से थाली बजाने वाला वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मैं संकल्प लेता हूं कि मैं 22 मार्च, रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करुंगा'। सामने आए वीडियो में ऋषि, नीतू कपूर के साथ बालकनी में खड़े होकर कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा कर रहे थे। वीडियो देख फैंस की आंखें नम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : ट्विटर
बता दें साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था। जिसके बाद वह इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। इलाज के बाद वह भारत लौट आए थे। हालांकि कैंसर का पता लगने के बाद से ही उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। वह अपने ट्वीट्स के लिए भी मशहूर थे।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर और इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई इन महान अभिनेताओं को अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग ऋषि कपूर और इरफान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।