ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया की स्टार हैं। रिद्धिमा फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इस बार रिद्धिमा ने कपूर खानदान की तीन पीढ़ियों के साथ की तस्वीर साझा की है।
तस्वीर में रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर और बेटी समारा हैं। नीतू कपूर सेल्फी ले रही हैं। तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'तीन पीढ़ियां, प्यार और ढेर सारा प्यार।'
ऋषि कपूर के जाने के बाद रिद्धिमा हर पल नीतू कपूर का ध्यान रख रही हैं। नीतू कपूर के घर हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया। ये नन्हा मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक डॉगी है जिसका नाम उन्होंने डूडल कपूर रखा। रिद्धिमा ने नीतू कपूर को ये गिफ्ट दिया है।
बीते दिनों रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक अनदेखी तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की। थ्रोबैक तस्वीर में ऋषि कपूर और रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर भी हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं रिद्धिमा खेलने में व्यस्त हैं और उनका ध्यान कैमरे पर नहीं बल्कि खेलने में ही लगा हुआ है।
रिद्धिमा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। उनके एक प्रशंसक ने सवाल पूछा कि 'अभी नीतू मैम कैसी हैं? क्या वो ठीक हैं? आपको और मजबूती मिले।' इस पर रिद्धिमा ने बताया कि 'हम दोनों ही एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं और हम ठीक हैं।'
महेश भट्ट के ऑफिस की कर्मचारी का खुलासा, सुशांत के बारे में रिया चक्रवर्ती निर्देशक से लेती थीं सलाह