अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्द ही वह बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सितारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों की शादी की खबर से इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी हैं। मगर, कुछ यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा के साथ अली फजल की जगह गलत नाम टैग कर रहे हैं। वे गलती से अली जफर का नाम टैग कर रहे हैं। इस पर हाल ही में ऋचा चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है।
Richa Chadha: यूजर्स ने अली फजल की बजाय दूसरे अली संग बना दी ऋचा की जोड़ी! एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन