बॉलीवुड में एक बार फिर शादी की शहनाई बजने जा रही है। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल यानि ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी करने जा रहे हैं। दो बार शादी की तारीख पोस्टपोन होने के बाद फाइनली ये कपल एक खूबसूरत रिश्ते में बंधने जा रहा है। ऋचा और अली की शादी, मेंहदी, हल्दी और मुंबई के वेडिंग रिसेप्शन की जानकारी सामने आ चुकी है। प्री वेडिंग फंक्शन्स दिल्ली में निपटाने के बाद ये कपल मुंबई में सात फेरे लेगा। हाल ही में कपल के दिल्ली वाले रिसेप्शन वेन्यू का जानकारी भी सामने आ गई है।
2 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी के दो दिन बाद दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन होगा। दिल्ली में दोनों का रिसेप्शन भारत के सबसे पुराने क्लब में होगा। ये क्लब 110 साल पुराना आइकॉनिक लैंडनमार्क है। कहा जाता है कि ये क्लब इतना खास है कि इसकी मेंबरशिप पाने के लिए 37 साल तक इंतजार करना पड़ता है। अब सोचिए जब वेन्यू इतना शानदार है तो रिसेप्शन कैसा होगा।
3 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा और अली के हर फंक्शन की तारीख तय हो गई है। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जो कि तीन दिनों तक चलेंगे। कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी 1 अक्टूबर को होगी। शादी 6 अक्टूबर को होगी और वेडिंग रिसेप्शन 2 और 7 अक्टूबर को होगा। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। फैंस भी उनकी शादी की खबर सुनकर काफी खुश हैं।
4 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋचा और अली फजल की मुलाकात वर्ष 2012 में 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। सात साल डेट करने के बाद वर्ष 2019 में अली फजल ने ऋचा को प्रपोज किया था। 2020 में दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन, कोविड महामारी के कारण शादी नहीं हो सकी। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा आखिरी बार फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' में नजर आई थीं। अब ऋचा चड्ढा फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और 'फुकरे 3' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अली फजल भी उनके साथ नजर आएंगे।