रिया चक्रवर्ती अपने पिता इंद्रजीत और भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दफ्तर पहुंची हैं। रिया चक्रवर्ती और शौविक (Showik Chakraborty) को जमानत इसी आधार पर मिली है कि उन्हें हर महीने एनसीबी के दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी। इसी सिलसिले में दोनों अपने पिता के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
कोर्ट के आदेश के मुताबिक रिया और शौविक को हर महीने के पहले सोमवार को एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी। इसी दौरान दोनों को एनसीबी दफ्तर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस केस की जांच अभी भी जारी है। फिलहाल इस केस की मुख्य आरोपी रहीं रिया जमानत पर बाहर हैं।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
बता दें, रिया को इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अब वह अपने और परिवार के लिए नए घर की तलाश में हैं। बीते रोज ही रिया और शौविक को बांद्रा में एक बिल्डिंग के बाहर देखा गया। खबरों के मुताबिक रिया और शौविक बांद्रा में नए घर की तलाश में जुटे हुए हैं। जिसके चलते दोनों भाई- बहन महीनों बाद घर से बाहर नजर आए।
4 of 5
रूमी जाफरी और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : फाइल
खबर है कि रिया जल्द ही फिल्मों में भी वापसी कर सकती हैं। रूमी जाफरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के करीबी मित्रों में से एक हैं। रूमी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही रिया से मिले हैं और उन्होंने रिया को भरोसा दिलाया है कि फिल्म इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
रिया के फिल्म इंडस्ट्री में वापस लौटने की बात चल रही है लेकिन यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि रिया को अब मुंबई की किसी सोसायटी में रहने के लिए घर तक नहीं मिल रहा। बताया जा रहा है कि सांताक्रुज में जहां रिया अपने परिवार के साथ जिस सोसाइटी में रहती हैं वहां से उन्हें घर खाली करने के लिए कहा गया है। दरअसल, सोसाइटी वाले आए दिन मीडिया के जमावड़े से परेशान हैं इसलिए उन्होंने आपत्ति जताई है।