फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty shares quotes about weathering a storm: ‘Always darkest before the dawn’

सोशल मीडिया: रिया चक्रवर्ती ने साझा की बचपन की तस्वीर, लिखा- कौन जानता था कि मैं...'

Wed, 23 Jun 2021 12:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 23 Jun 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty shares quotes about weathering a storm: ‘Always darkest before the dawn’
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने काफी परेशानियां झेली थीं। वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं, जेल गईं और लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। रिया चक्रवर्ती की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने खास पोस्ट भी लिखा है।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने लिखा, 'और बस ऐसे ही... उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि सच में हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता है।' तस्वीर साझा करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही है, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीखूंगी।' सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


Rhea Chakraborty shares quotes about weathering a storm: ‘Always darkest before the dawn’
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
वहीं इससे पहले रिया चकवर्ती ने फादर्स डे अपने पिता के साथ भी अपनी एक बचपन की तस्वीर साझा की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, मेरे पापा को हैप्पी फादर्स डे। आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे खेद है कि समय कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा मिष्टी। बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार वालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया को जेल जाना पड़ा था।

Rhea Chakraborty shares quotes about weathering a storm: ‘Always darkest before the dawn’
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देश रूमी जाफरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed