सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई के हाथ में सौंप दी गई है। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। रिया के साथ- साथ महेश भट्ट को भी निशाने पर ले रहे हैं। पिछले दिनों रिया और महेश भट्ट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। अब सोशल मीडिया पर रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो वायरल, कहा था- 'प्यार में कुछ महीने बाद लोग...'
इस वायरल वीडियो में रिया के साथ महेश भट्ट भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों प्यार को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।रिया उनके साथ 'जलेबी' में काम कर चुकी हैं। ये वीडियो उसी फिल्म के प्रमोशन का है। वीडियो में रिया बोलती हैं, 'प्यार में एक या डेढ़ साल बाद लोग एक -दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं।'
रिया चक्रवर्ती कहती हैं, प्यार में कुछ महीने बाद लोग बदलने लगते हैं। लेकिन प्यार को लेकर उनका नजरिया काफी गहरा हो गया, यह काफी रियल हो गया है। रिया कहती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि शायद मैं जीवनभर सिंगल ही रहने वाली हूं।
What are you're views on this?
A post shared by Bollywood 1M💙 (@lnbollywood) on
याद दिला दें कि रिया की कॉल डिटेल्स में भी महेश भट्ट का नाम सामने आया था। इसमें उनके और महेश भट्ट के बीच कई बार बातचीत दर्ज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया महेश भट्ट के करीब हैं और उनसे सलाह लेती थीं। इस केस की जांच सीबीआई को जा चुकी है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उनका परिवार न्याय के लिए जंग लड़ रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की अर्जी को खारिज कर दिया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का कानूनी तौर पर खुद को उत्तराधिकारी बताया है।