देशभर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दीं। अभिनेत्री सारा अली खान देशभक्ति के रंग में रंगीं नजर आईं। सारा ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दूसरी तस्वीर तैमूर की है जिसमें वो झंडे के साथ नजर आ रहे हैं।
गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के साथ सारा अली खान ने दिया पोज, तैमूर ने फहराया झंडा
गणतंत्र दिवस पर सारा ने तिरंगे के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सारा तिरंगे को हाथ में लेकर सैल्यूट कर रही हैं। इस दौरान सारा ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। खास बात ये थी कि उन्होंने तिरंगे के रंग का ही आउटफिट कैरी किया।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा ने केसरी रंग का दुपट्टा लिया। सफेद रंग का कुर्ता पहना और हरे रंग का चूड़ीदार कैरी किया। सारा का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया और उनकी तारीफें कर रहे हैं। आम दिनों में भी देखें तो सारा वेस्टर्न से ज्यादा ट्रेडिशनल लुक में दिखती हैं।
सैफ अली खान की बेटी सारा के बाद अब आपको उनके लाडले तैमूर की तस्वीरें दिखाते हैं। तैमूर ने भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। कुर्ता पैजामा पहने तैमूर झंडा फहराते देखे गए। तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एक अन्य तस्वीर में तैमूर अपने हाथ में झंडा लिए दिख रहे हैं। उन्हें उनके केयरटेकर ने गोद में ले रखा है। तस्वीर में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। जिसे देखकर फैंस भी उनकी इस अदा पर फिदा हो गए हैं। झंडा फहराने के दौरान तैमूर शरारतें करते हुए भी देखे गए।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज के झगड़े में फैंस ने किया किसका सपोर्ट, सोशल मीडिया पर भी चलाया ट्रेंड