एवरग्रीन ब्यूटी कही जाने वालीं रेखा जब भी किसी इवेंट या कार्यक्रम में पहुंचती हैं सभी की निगाहें उन पर ठहर जाती हैं। आमतौर पर रेखा अपनी कांजीवरम साड़ी में दिखती हैं। उनके पास कांजीवरम साड़ियों का भारी कलेक्शन है। रेखा का साड़ी लुक तो आपने अक्सर देखा होगा, अब दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें जिनमें वे मॉडर्न आउटफिट में नजर आई हैं।
2 of 6
रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
हॉटनेस में रेखा आजकल की अभिनेत्रियों को भी फेल कर रही हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग टॉप पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने बूट्स कैरी किए हैं। उन्होंने गले में एक लंबी चेन ले रखी है। खुले बालों के साथ रेखा ने अपना फेवरेट रेड लिपस्टिक लगाया है। रिफ्लेक्टेड सनग्लासेस उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
3 of 6
रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
रेखा की एक और तस्वीर जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। साइड से ली गई इस तस्वीर में रेखा ने क्रीम कलर का जैकेट पहना है। साथ ही रेड लिपस्टिक के साथ ओवरसाइज्ड सनग्लासेस लगा रखे हैं। इस बार उन्होंने अपने बालों को ढक रखा है।
4 of 6
रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
रेखा जींस में कम ही दिखती हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उन्हें स्पॉट किया गया था। यहां दीपिका और रेखा को साथ देखकर दोनों की उम्र में फर्क कर पाना मुश्किल होगा। रेखा ने ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक टीशर्ट पहनी है साथ ही व्हाइट कलर का जैकेट लिया हुआ है।
5 of 6
रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
इस तस्वीर में रेखा ने लॉन्ग ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है। इसके साथ मैचिंग चूड़ीदार और दुपट्टा ले रखा है। उन्होंने स्टाइलिश शूज और टोपी पहनी है। वहीं सनग्लासेस में उनका लुक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है।