हाल ही में केन्द्र की मोदी सरकार ने एक नई योजना का एलान किया है, जिसका नाम है 'अग्निपथ'। इस योजना के तहत देश के युवा चार साल तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। सरकार ने इस योजना का एलान क्या किया कि देशभर में बवाल मचा हुआ है। बहुत से लोग इसके आने से खुश हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो इस योजना का कड़ा विरोध जता रहे हैं। बिहार से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसको लेकर खूब बवाल चल रहा है। बिहार में तो इस योजना का इस कदर विरोध हो रहा है कि लोगों ने ट्रेनें तक फूंक दी हैं। दूसरी ओर भाजपा के सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन की लाडली 'अग्निपथ' योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हैं।
Agnipath Recruitment Scheme: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हैं इस एक्टर की बेटी, पिता ने शेयर की पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन