फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: रवीना टंडन को भगवान मानता है उनका ये फैन, शरीर पर लिखवाया- 'रवीना मेरी भगवान'

Wed, 13 May 2020 02:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 13 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon share her crazy fans video on social media
रवीना टंडन, फैन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। सितारों के कुछ फैंस उनके इतने बड़े दीवाने होते हैं कि उन्हें अपना भगवान समझने लगते हैं। ये दीवाने फैंस अपने चहते सितारों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही एक फैन बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीन टंडन का भी है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

Raveena Tandon share her crazy fans video on social media
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीर भी अक्सर साझा करती रहती हैं। इस बार रवीना टंडन बेहद खास वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो साझा किए हैं। ये दोनों वीडियो रवीना टंडन के फैंस के हैं। इन दोनों वीडियो में वह अपने फैंस से चारों ओर से घिरी नजर आ रही हैं, लेकिन इन फैंस की भीड़ में उनका एक फैन ऐसा भी है जो उन्हें भगवान समझता है। 

Raveena Tandon share her crazy fans video on social media
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला

पहले वीडियो में रवीना टंडन अपने फैंस के बीच में खड़ी होकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में रवीना टंडन के एक फैन ने अपने शरीर पर उनका नाम लिखवाया हुआ है और कड़ी धूप में इंतजार कर रहा है। जिससे अभिनेत्री मिल रही हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन के बॉडीगार्ड बता रहे हैं कि यह फैन रवीना का दो दिन से कड़ी धूप में इंतजार कर रहा था। फैन ने अपने शरीर पर लिखवाया हुआ है, 'रवीना मेरी भगवान है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#They make us.🙏🏻 #throwback #peoplewholove , this man was waiting in the heat,that precious withered rose, couldn’t believe when I agreed to meet him, that pure love,that innocence.We will surely miss those days..when social distancing was an unheard word .. I’m missing the personal touch , the interactions with people , well wishers . Artistes thrive on love and we are because they make us , with their love and appreciation. It will take a long time for the world to heal, till then this love and one to one,human bonding shall be sorely missed ♥️♥️♥️🥰

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon share her crazy fans video on social media
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते हुए रवीना टंडन ने अपने फैंस के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह हमें बनाते हैं, यह फैन धूप में मेरा इंतजार कर रहा था, गुलाब के बहुमूल्य फूल के साथ। इसको यकीन नहीं हुआ जब मैं इससे मिलने के लिए तैयार हो गई। यह प्यार और मासूमियत, हम निश्चित रूप से उन दिनों को याद करेंगे। जब सामाजिक दूरी एक अनसुना शब्द था।'

विज्ञापन
Raveena Tandon share her crazy fans video on social media
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन ने कैप्शन में आगे कहा, 'मैं उन सभी के साथ अपना पर्सनल टच, लोगों और शुभचिंतकों से बातचीत को काफी याद कर रही हूं।' जैसा की रवीना टंडन के कैप्शन से पता चल रहा है कि अभिनेत्री के फैंस का ये वीडियो लॉकडाउन से पहले का है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और रवीना टंडन के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


पढ़ें: लॉकडाउन में घर बैठे उपन्यास लिख रही हैं अश्विनी अय्यर तिवारी, इस बायोपिक पर भी चल रहा है काम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed