फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का फायदा उठाते हैं शादीशुदा मर्द'

Thu, 09 Jun 2016 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon expresses support for bollywood actresses

रवीना टंडन 90 के दशक की एक कामयाब हीरोइन रही हैं। वो हमेशा पहले से बनी लीक को तोड़ने वाली रही हैं। चाहे अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना हो या करियर के शुरुआती दौर में ही दो बच्चियों को गोद लेने का फैसला। अब वो कंगना और रितिक से जुड़े विवाद पर सामने आई हैं। उनकी बेबाकी की वजह से उनका लिखा ब्लॉग सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें इस विवाद के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कई रिश्तों की परते उधेड़ दी है।

'फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का फायदा उठाते हैं शादीशुदा मर्द'

Raveena Tandon expresses support for bollywood actresses

कंगना और रितिक के बीच पिछले दिनों एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए गए। इसमें कंगना की तस्वीरें लीक होने की बात भी सामने आई। इस विवाद में ये सामने आया कि जिस समय रितिक के अपनी पत्नी सुजैन से रिश्ते खराब हो रहे थे, उसी समय वो कंगना के करीब आए। रवीना ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि बॉलीवुड में लड़कियों के साथ भेदभाव पुरानी बात है। शादीशुदा मर्द लड़कियों को फंसाते है और उनका इस्तेमाल करते हैं। रवीना इतने पर ही नहीं रुकीं।

'फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का फायदा उठाते हैं शादीशुदा मर्द'

Raveena Tandon expresses support for bollywood actresses

रवीना ने कहा कि लड़कियां काम के लालच में इन मर्दों के सपंर्क में आ जाती हैं लेकिन वो सिर्फ ठगी ही जाती हैं। उन्होंने कहा कि वो कई ऐसे मामले जानती हैं जब लड़कियां आवाड उठाती हैं तो उन्हें दवा दिया जाता है। यहां तक कि मारपीट भी खूब की जाती है। उन्होंने अपने ब्लॉग में सीधे तौर पर नाम ना नाम लेते कई ऐसे लोगों पर निशाना साधा, जिन्होंने लड़कियों का फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि वो कंगना के जज्बे की दाद देती हैं जो खुलकर अपनी बात कह गईं नहीं तो लड़कियां चुपचाप ही सब सह जाती हैं। उन्होंने कंगना के पुराने दिनों को भी याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का फायदा उठाते हैं शादीशुदा मर्द'

Raveena Tandon expresses support for bollywood actresses

रवीना ने कहा कि बहुत दिन पहले एक अवार्ड फंक्शन में उन्होंने कंगना को देखा था जहां उन्होंने कहा था कि उनकी अंग्रेजी कमजोर है इसलिए हिन्दी में बात करेंगी। रवीना कहती हैं कि उन्हें उनकी ये सच्चाई देखकर अहसास हो गया था कि ये लड़की झूठी नहीं है, जो है सामने है। रवीना ने रितिक को भी आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

'फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का फायदा उठाते हैं शादीशुदा मर्द'

Raveena Tandon expresses support for bollywood actresses

रवीना ने कहा कि मिं. रितिक किसी की मेल को लीक कर देना कोई मर्दानगी नहीं है। रवीना के इस ब्लॉग के बारे में कहा गया कि वो कंगना की तरफदारी कर रही हैं। इस पर रवीना ने सफाई दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed