90 के दशक में रवीना टंडन और संजय दत्त दोनों की जोड़ी भी दर्शक काफी पसंद करते थे। इन दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और कई हिट फिल्में दीं। अब एक बार फिर से रवीना और संजय दत्त बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आने वाले हैं, तो जाहिर सी बात है कि दोनों के फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड होंगे, लेकिन आपको बता दें कि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 2 के बाद रवीना और संजय दत्त एक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
फैंस को मिलने वाली है स्पेशल ट्रीट: केजीएफ 2 के बाद कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे रवीना टंडन और संजय दत्त?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन