वेब सीरीज 'रात्रि का यात्री' के पहले सीजन ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस सीरीज में इतने बोल्ड सीन्स दिखाए गए, जिस देखकर दर्शक भी कुछ पल के लिए शर्म से लाल हो गए थे। इसी वजह से सीरीज की चर्चा लंबे समय तक रही थी। लेकिन अब दर्शकों के बीच 'रात्रि का यात्री' का दूसरा सीजन भी आने वाला है। मजेदार बात यह है कि सीरीज के दूसरे पार्ट में भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा नजर आने वाली हैं। 'रात्रि की यात्री 2' का टीजर भी सामने आ गया है, जिसमें मोनालिसा ने अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया।
Ratri Ke Yatri 2: 'रात्रि के यात्री' बन हद पार करेंगी मोनालिसा, सेक्स वर्कर के किरदार में उड़ाएंगी सबके होश
मोनालिसा ने इंस्टग्राम अकाउंट पर इस सीरीज का टीजर शेयर किया है, जिसमें मोनालिसा के साथ टीवी की और भी खूबसूरत अभिनेत्रियां दिखाई दे रही हैं। इस टीजर में मोनालिसा के अलावा, रश्मि देसाई, अदा खान और शेफाली जरीवाला दिखाई दे रही हैं और सभी अभिनेत्रियां अपनी कालित अदाओं में कहर ढा रही हैं। वहीं, टीजर में भी जबरदस्त बोल्ड सीन है। बता दें कि यह सीरीज पांच अलग-अलग कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। यह सीरीज रेड-लाइट एरिया की वास्तविकता की बैकग्राउंड पर आधारित होगी।
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: जबरदस्त ट्विस्ट के साथ 'बिग बॉस' के घर में इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल की एंट्री, क्या होगा खास?
View this post on Instagram
इस सीरीज का टीजर शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी अगली घोषणा करने के लिए रोमांचित रात्रि के यात्री 2। एक किरदार जो मेरे लिए पूरी तरह से अलग था और मुश्किल भी। लेकिन मुझे यकीन है कि मेरे सभी प्यारे दोस्त मुझे एक अलग भूमिका में देखना पसंद करेंगे। मुझ पर विश्वास करने और मुझे बनाने के लिए यह प्यारा किरदार 'रात्रि की यात्री' की सफलता के बाद... लाइट एरिया की 5 दिलचस्प कहानियां जो आपको अपनी सोच पर सोचने के लिए मजबूर कर देंगी।'
यह भी पढ़ें:- GodFather Twitter Review: 'गॉडफादर' के रिलीज होते ही ट्रेंड हुआ 'बॉस इज बैक', खूब भाया सल्लू भाई का कैमियो
बता दें कि 'रात्रि की यात्री' का पहला सीजन साल 2020 में स्ट्रीम हुआ था, जिसमें सुधीर पांडे, अंजू महेंद्रू, इकबाल खान, बरखा सेनगुप्ता, पराग त्यागी, शाइनी दोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, सीजन 2 में रश्मि देसाई, शरद मल्होत्रा, शक्ति अरोड़ा, मोनालिसा, शेफाली जरीवाला, अदा खान, भाविन भानुशाली के साथ ही कई सितारे दिखाई देंगे।