गायक-रैपर बादशाह अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रशंसकों के बीच काफी चर्चित हैं। आदित्य प्रतीक सिंह सिसौदिया उर्फ बादशाह ने हाल ही में एक्स पर उनकी शायरी की आलोचना करने और इसे संवेदनहीन बताने वाले एक ट्रोल पर पलटवार किया। बादशाह ने एक शायरी ट्वीट की, 'याद नहीं आती होगी, शर्म तो आती होगी।' इस पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा कि उनकी शायरी में गहराई की कमी है। यह देखकर बादशाह सोशल मीडिया यूजर को कड़े शब्दों में जवाब देने से नहीं हिचकिचाए। रैपर का पोस्ट इस वक्त इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
Badshah: 'सेंस तेरे पैदा होने का...', अपनी शायरी की आलोचना देख भड़क उठे रैपर बादशाह
दरअसल, बादशाह ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ पंक्तियां साझा कीं, जो इस प्रकार थीं, 'याद नहीं आती होगी, शर्म तो आती होगी, झूठी ही सही, कसम तो खाती होगी।' इस पर एक एक्स यूजर ने टिप्पणी की, 'मुझ पर विश्वास करो भाई, कोई सेंस नहीं बन रहा दोनों लाइन का, डिलीट कर दो।' यह देखने के बाद बादशाह खुद को रोक नहीं पाए और अपने बेबाक जवाब से ट्रोल की बोलती बंद कर दी।
यूजर की टिप्प्णी का जवाब देते हुए बादशाह ने लिखा, 'सेंस तो तेरे पैदा होने का भी नहीं है, वापस जाएगा?' बादशाह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया यूजर्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है। जहां कुछ लोग रैपर-गायक का समर्थन कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ उनकी टिप्पणी को गलत बताते नजर आए हैं।
याद नहीं आती होगी, शर्म तो आती होगी
Sense to tere paida hone ka bhi nai hai, wapas jayega? https://t.co/cw3cFsDODx
Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' की रिलीज की तारीख का हुआ खुलासा! अर्जुन सरजा ने साझा किया फिल्म अपडेट
झूठी ही सही, क़सम तो खाती होगी।
बादशाह की बात करें तो उन्हें हिंदी सिनेमा में चार्टबस्टर हिट बनाने के लिए जाना जाता है। 'गेंदा फूल,' 'कर गई चुल्ल,' 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है,' 'गर्मी,' और 'पानी पानी' उनमें से कुछ चर्चित ट्रैक हैं। हाल ही में, बादशाह ने स्पॉटिफाई के शीर्ष 10 सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक हिप-हॉप कलाकारों में शामिल होने वाले पहले भारतीय कलाकार बनने के बाद इतिहास रच दिया। उनके साथ दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भी इस सूची में शामिल थे।
Michael Jackson: इस पॉप आइकन की बायोपिक बनाना चाहते हैं संदीप रेड्डी वांगा, खुलासे से बढ़ाया उत्साह
बादशाह इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रैपर इन दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, हानिया आमिर का कहना है कि वो और बादशाह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'अपने बादशाह वाले व्यक्तित्व के अलावा वह एक अच्छे, सरल इंसान हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं और बिल्कुल वास्तविक हैं। मुझे लगता है कि यह एक सामान्य बात है और इसीलिए हम दोस्त हैं।'