बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से फिल्म 'पद्मावत' में अपने रोल को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि वैसे तो फिल्म की कहानी रानी पद्मावती को लेकर थी लेकिन दर्शकों ने उनसे भी ज्यादा खिलजी को पसंद किया। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती का दीवाना था लेकिन वहीं इस फिल्म में एक किरदार ऐसा भी था जो अलाउद्दीन खिलजी का दीवाना था। वह था मलिक काफूर जो खिलजी का गुलाम था। इस किरदार को एक्टर जिम सरभ ने निभाया था। लोगों ने फिल्म में जिम और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री को लेकर भी जमकर चर्चा की थी। वहीं अब रणवीर सिंह जिम पर किए एक कमेंट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।
पद्मावत के 'मलिक काफुर' ने इंस्टाग्राम पर लगाई तस्वीर तो रणवीर ने दिया ये सेक्सी नाम
दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम को 'सेक्स पैंथर' कह दिया है। हाल ही में जिम ने फिल्म से जुड़ी एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। उस फोटो पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए 'सेक्स पैंथर' लिख दिया है।
A post shared by Jim Sarbh (@jimsarbhforreal) on
उनके इस कमेंट पर जिम ने भी स्माइल का इमोजी पोस्ट किया है। साथ ही एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी इस पर विंक करने यानि आंख मारने वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं अब रणवीर के इस कमेंट के बाद फैंस जिम और उनके लिए अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रणवीर और जिम पर फिल्माया गया गाना 'बिंते दिल' भी रिलीज होने के बाद काफी हिट हो रहा है। एक्टर जिम इससे पहले सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'नीरजा' में नजर आ चुके हैं। वह इस फिल्म में नेगेटिव रोल में थे। इस फिल्म में भी जिम की परफॉर्मेंस दर्शकों को काफी पसंद आया था। जिम सरभ जल्द एक बंगाली फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।