दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पास भले ही कई सारे प्रोजेक्ट्स हों लेकिन वो अपनी शादी की हर रस्म को एंज्वॉय कर रहे हैं । पहले दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर में नंदी पूजा हुई । इसके बाद रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी हुई । इस सेरेमनी में रणवीर के करीबी रिश्तेदार ही पहुंचे थे ।
अब खबर है कि दीपिका और रणवीर शादी के बाद साथ रहने के लिए अपने सपनों का घर खोज रहे हैं । रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका शाहरुख खान के बंगले मन्नत जैसा ड्रीम होम चाहते हैं। इस घर की कीमत 70 करोड़ तक हो सकती है । खबर ये भी है कि दीपिका और रणवीर ने मुंबई के प्रभादेवी स्थित सोसाइटी में फ्लैट देखा है ।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दोनों के बड़े फ्यूचर प्लान हैं । ये कपल मुंबई की प्राइम लोकेशन में घर चाहता है । वो हर ऑप्शन देखना चाहते हैं । घर के मामले में वो कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग कर रहे हैं । पिछले दिनों उन्होंने स्विट्जरलैंड में एक स्पेशल गाना शूट किया था ।
4 of 5
deepika ranveer
- फोटो : amar ujala
हाल ही में ये भी खबर आई थी कि दीपिका ने अपना मंगलसूत्र खरीद लिया है । इस मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है । खबर के अनुसार, दीपिका का मंगलसूत्र हीरों से बना हुआ है। मंगलसूत्र को खास बनाने के लिए इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा गया है।
मंगलसूत्र के अलावा दो हीरों के हार भी खरीदे गए हैं । दीपिका ने अपनी पूरी ज्वैलरी पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने होने वाले पति रणवीर के लिए एक सोने की चेन भी खरीदी है । ये सारी ज्वैलरी मुंबई के एक ज्वैलरी स्टोर से खरीदी गई है ।