फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस साल नहीं होगी रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी, वजह जानकर टूट सकता है फैंस का दिल

Mon, 09 Apr 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone is not marrying this year here is the proof
Deepika and Ranveer
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों स्टार्स के परिवार वालों ने शादी के लिए तीन तारीखें भी निकाल ली है जिस पर आखिरी मुहर रणवीर और दीपिका की लगनी है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों स्टार्स की शादी इस साल नहीं होगी। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि रणवीर सिंह ने किया है। 
Ranveer Singh and Deepika Padukone is not marrying this year here is the proof
Deepika and Ranveer
रणवीर सिंह ने Spice Route मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। रणवीर ने बताया - 'फिलहाल ऐसा कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं है। मैं अभी नहीं कह सकता कि भविष्य में इस तारीख पर ऐसा होने वाला है। इस समय हम दोनों अपने काम में काफी बिजी हैं। दीपिका को इस समय बैक से संबंधित परेशानी भी है।'
 
Ranveer Singh and Deepika Padukone is not marrying this year here is the proof
ranveer deepika
रणवीर ने आगे कहा - 'अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं दुनिया को सबसे पहले बताऊंगा।' आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका का नाम 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म से जुड़ने लगा था। तब से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली। अक्सर अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर पार्टी दोनों एक साथ दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone is not marrying this year here is the proof
ranveer deepika
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि दीपिका और रणवीर की शादी का वेन्यू भी फाइनल कर दिया गया है। यहां तक कि दीपिका अपनी बहन के साथ कोलकाता के ज्वैलरी शॉप में स्पॉट हुई थीं। यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन रणवीर के परिवार वाले मुंबई में ही शादी करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं।
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone is not marrying this year here is the proof
Deepika and Ranveer
रणवीर सिंह इन दिनों 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर की झोली में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' है जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। जबकि दीपिका माफिया डॉन सपना दीदी पर आधारित फिल्म करने वाली थी लेकिन चोट की वजह से और इरफान की तबीयत खराब होने के चलते फिलहाल यह प्रोजेक्ट देरी से शुरू होगा।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed