लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज से तुलना होने वाली रानू मंडल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 2 मिनट के वीडियो ने इस महिला का रातोंरात स्टार बना दिया। यहां तक कि इस महिला को बड़े-बड़े ऑफर्स भी मिलने लगे हैं। इस बीच रानू मंडल (Ranu Mondal) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली इस महिला का वीडियो वायरल होने के बाद अब इसे अपनों का साथ मिल गया।
10 साल से बेटी से अलग थी रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला, मशहूर हुईं तो दौड़ी चली आई
दरअसल, रानू और उनकी बेटी बीते 10 साल से संपर्क में नहीं थे। ऐसे में मां-बेटी को मिलवाने में रानू के गाना वाला वीडियो मददगार साबित हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद रानू की बेटी ने उनसे घर आकर मुलाकात की। बेटी के आने से रानू अब खुशी से फूले नहीं समा रहीं। रानू ने कहा- 'यह मेरी दूसरी जिंदगी है और अब मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी।'
यह भी पढ़ें:- लता मंगेशकर की तरह गाने वाली महिला की रातोंरात बदली किस्मत, मेकओवर में पहचानना भी मुश्किल
वीडियो वायरल होने के बाद रानू को कई बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। रानू के मुंबई, केरल और बांग्लादेश से भी ऑफर मिला है। रानू के रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाले वीडियो ने उन्हें स्टार बना दिया। रानू के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने शेयर किया है।
यह भी पढ़ें:- मेकओवर के बाद लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली महिला की बदली किस्मत, मिला बड़ा ऑफर
रानू मंडल (Ranu Mondal) पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी आंटी ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। रानू अपना गुजारा रेलेवे स्टेशन पर और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती हैं। इसी दौरान रानू का गाना गाते हुए वीडियो किसी ने पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।
कुछ दिन पहले ही रानू का मेकओवर भी हुआ है। सोशल मीडिया पर रानू के मेकओवर की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। तस्वीरों में पिंक और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए हैं। इस लुक में उनका मेकअप और लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ है। इन तस्वीरों में रानू को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार रानू का ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया है जिसे शो के मेकर्स ने स्पॉन्सर किया है।