कभी दाने दाने को मोहताज रहीं रानू मंडल (Ranu Mondal) अब बड़ी हस्ती बन चुकी हैं। स्टेशन पर गाना गाने से लेकर रिकॉर्डिंग स्टूडियों तक पहुंचने तक का रानू का सफर किसी सपने से कम नहीं है। रानू मंडल हिमेश रेशमिया की फिल्म के तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। वहीं अब रानू 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म के 'तेरी मेरी कहानी गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। इवेंट में जाते हुए रानू मंडल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई का है।
पहले गाने की लॉन्च पार्टी में चमचमाती साड़ी में पहुंचीं रानू मंडल, फिल्म स्टार से कम नहीं दिखे तेवर
इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में रानू मंडल का रूप पूरा बदला हुआ है। वीडियो में रानू पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई और चमचमाती साड़ी में नजर आ रही हैं। रानू के साथ वीडियो में लोग उन्हें इवेंट में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
#ranumandal arrives for her film trailer launch #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए विरल भयानी ने लिखा- 'रानू मंडल फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंच गई हैं।' इसके साथ ही रानू की दो तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में रानू के चेहरे की चमक अलग ही नजर आ रही हैं। तस्वीरों में रानू मुस्कुराते हुए दिखाई दीं।
आपको बता दें, रानू मंडल को सिनेमाजगत में पहला ब्रेक हिमेश रेशमिया ने दिया है। हिमेश ने रानू का स्टेशन पर गाना गाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। हिमेश के बाद रानू को हाल ही में राखी सावंत ने भी बड़ा ऑफर दिया है। राखी ने रानू को यह ऑफर सोशल मीडिया के जरिए दिया।
राखी ने कहा कि वो चाहती हैं कि रानू ‘छप्पन छुरी’ के रिमिक्स वर्जन में अपनी आवाज दें। ऐसी इंडस्ट्री से जुड़कर बहुत खुश हैं, जो रानू मंडल जैसे प्रतिभाशाली लोगों का समर्थन करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती है। हिमेश रेशमिया जैसे सिंगर का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।'
यह भी पढें:- मैनेजर पर टांग तोड़ने की धमकी देने के आरोप पर रानू मंडल का बयान, बोलीं- बेटी को कोई...