फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल की बेटी का बड़ा खुलासा, दस साल पहले इस वजह से छोड़ दिया था मां का साथ

Wed, 04 Sep 2019 12:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 04 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal Daughter Reveals She Got Threatened to Support her Mother that's why she Abandoning her
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook

हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल की बेटी सामने आई थी। उनकी बेटी का नाम एलिजाबेथ रॉय है। खबरों की मानें तो एलिजाबेथ रानू मंडल को 10 साल पहले छोड़कर चली गई थीं। रानू के मशहूर होते ही एलिजाबेथ उनसे मिलने पहुंची। ऐसे में सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ की काफी आलोचना हुई। अब एलिजाबेथ ने मां रानू को अकेला छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। 

Ranu Mondal Daughter Reveals She Got Threatened to Support her Mother that's why she Abandoning her
Elizabeth and Ranu Mondal - फोटो : file photo

अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार एलिजाबेथ ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी और रानू मंडल की जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे भी किए। एलिजाबेथ ने बताया है कि उन्हें काफी समय तक मां रानू मंडल को छोड़ने की धमकी मिलती रही। जिसकी वजह से उन्होंने मां को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि एलिजाबेथ ने ये खुलासा नहीं किया कि उन्हें कौन धमकी दे रहा था। 

Ranu Mondal Daughter Reveals She Got Threatened to Support her Mother that's why she Abandoning her
ranu mondal - फोटो : social media

एलिजाबेथ ने अपनी और मां रानू मंडल की जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे नहीं पता था मेरी मां रेलवे स्टेशन पर गाती थी। मैं उनसे ज्यादा मिल नहीं पाती थीं। मैं कुछ दिन पहले कोलकाता से धर्मतला गई थी। वहां मैंने मां को एक बस स्टैंड पर बैठे देखा। मैं तुरंत उनके पास गई और उन्हें 200 रुपये देकर घर जाने को कहा।' एलिजाबेथ जब मां रानू मंडल के मशहूर होते ही उनसे मिलने गई तो उनकी बहुत आलोचना हुई। इस पर एलिजाबेथ ने कहा- 'मां के चारों बच्चों में से मैं ही थी जो उनका ख्याल रखती थी। मैं उन्हें अंकल के अकाउंट से 500 रुपये भेज दिया करती थी। मेरा तलाक हो गया है और मैं सूरी में किराने की छोटी सी दुकान चलाती हूं। अपने 4 साल के बच्चे का भी ध्यान रख रही हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal Daughter Reveals She Got Threatened to Support her Mother that's why she Abandoning her
ranu mondal - फोटो : social media

एलिजाबेथ ने कहा- 'मैंने कई बार कोशिश की मां मेरे साथ रहें लेकिन उन्होंने साथ आने से इनकार कर दिया। अब जनता मेरे ऊपर आरोप लगा रही है। मैं कहां जाऊं।' रानू की बेटी ने कहा- 'मां ने दो शादियां की थी। दो शादियों से उनके चार बच्चे हैं। रानू के पहले पति मेरे पिता थे। कुछ साल पहले ही उनका देहांत हुआ है। दूसरी शादी से जो बच्चे हैं वह शायद मुंबई में ही रहते हैं। उनका दूसरा पति अभी जिंदा है।' 

विज्ञापन
Ranu Mondal Daughter Reveals She Got Threatened to Support her Mother that's why she Abandoning her
Ranu Mondal and Lata Mangeshkar - फोटो : twitter

आपको बता दें, रानू मंडल ने अपना तीसरा गाना रिकॉर्ड कर लिया है। इस तीसरे गाने का वीडियो हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस नए गाने में सबसे खास बात है रानू का अंदाज। इस बार रानू ज्यादा आत्मविश्वास के साथ गाती नजर आ रही हैं। ये गाना 13 साल पहले यानी 2006 में रिलीज हुई फिल्म '36 चाइना टाउन' के गाने 'आशिकी में तेरी' का रीमेक है। 

पढ़ें: रानू मंडल के स्टार बनते ही बदले बेटी के तेवर, मां के पहले पति के बारे में किया नया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed