रानी मुखर्जी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की कई ऐसी खास बाते हैं जो दर्शकों को उनका दीवाना बनाती हैं। अपने अभिनय और मुस्कुराहट से सबको दीवाना बनाने वाली रानी के लिए फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू।
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
रानी मुखर्जी एक फिल्मी परिवार में जन्मी। उनके पिता जाने-माने निर्देशक रहे हैं। आमतौर पर माना जाता है कि फिल्मी बैकग्राउंड वाले लोग आसानी से काम पा जाते हैं। रानी के साथ कुछ उल्टा ही हुआ।
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
रानी दूसरी हीरोइनों से कुछ हटकर हैं। रानी मुखर्जी कभी जीरो फिगर की दौड़ में नहीं रहीं। वो कभी बहुत स्लिम-ट्रिम नहीं थी। रानी मुखर्जी की लंबाई भी बहुत ज्यादा नहीं है। फिल्मी दुनिया में सफलता के लिए खूबसूरती और हाइट के मिथक कई बार टूटे हैं, लेकिन रानी को लेकर भी इसी तरह की बातें कही गईं।
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
रानी मुखर्जी ने 1996 में बंगाली फिल्म से फिल्मों में शुरूआत की। ये फिल्म उनके पिता ने बनाई थी। 1997 में उन्होंने 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म फ्लॉप हो गई। रानी को नोटिस तो किया गया, लेकिन साथ ही कई सवाल भी उठाए गए।
रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर विशेष
कई फिल्मी पंडितों ने 'राजा की आएगी बारात' के फ्लॉप होने के बाद ये कहा कि रानी में हीरोइन बनने के गुण ही नहीं हैं। उनके फिगर, हाइट और आवाज को लेकर कई बातें कही गईं। इन सब बातों से पार पाते हुए एक ही साल बाद ही रानी ने वो कर दिखाया कि हर कोई बस देखता रह गया।