बॉलीवुड की 'हिचकी गर्ल' रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
'हिचकी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। साथ ही वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रानी मुखर्जी पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के टीवी शो में पहुंची।
मेजदार बात यह है कि रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' का प्रमोशन एक खास तरह के कैंपेन के साथ कर रही हैं। रानी के इस कैंपेन का नाम 'आपकी हिचकी क्या है' है। इस कैंपने के द्वारा रानी लोगों से उनकी जिंदगी से जुड़ी कमजोरी के बारे में बात कर रही हैं।
'आपकी हिचकी क्या है' कैंपने के तहत रानी सौरभ गांगुली के बंगली टीवी शो पर पहुंची। जहां उन्होंने सौरभ से उनकी जिंदगी से जुड़ी हिचकी ( कमजोरी ) के बारे पूछा। सौरभ ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी शेयर करते हुए बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी हिचकी उनकी बैटिंग की पहली बॉल होती थी।
आपको बाते दें कि 'हिचकी' फिल्म में रानी का नाम नैना माथुर है जिसमें वह एक टीचर का रोल निभा रही है। खास बात यह है कि टीचर को एक अलग तरह की बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उसे बार-बार हिचकी आती है। ये फिल्म 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।