बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। कोटा के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि इस फिल्म में कोटा को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है।
2 of 4
Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार कोटा के रहने वाले कुछ लोगों ने रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 के खिलाफ प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग राजस्थान के कोटा में हुई है। मर्दानी 2 के ट्रेलर के अनुसार फिल्म में लड़कियों के साथ हुई दुष्कर्म जैसी घटानाओं को दिखाया गया। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोटा में हुई है, ऐसे में कोटा के लोगों ने मर्दानी 2 के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके शहर को गलत तरीके से पेश किया है।
कोटा के व्यापारियों और समाज सेवकों ने सांसद ओम बिरला के पास मर्दानी 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि कोटा को फिल्म में गलत तरीके से चित्रण किया गया जो इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए जाना जाता है। लोगों ने अपनी शिकायत में मर्दानी 2 के मेकर्स से मांग की है कि फिल्म से कोटा शहर का नाम हटा दें।
बता दें कि गुरुवार को रानी मुखर्जी अभिनत फिल्म मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में रानी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आ रही हैं। पुलिस की वर्दी में एक बार फिर रानी जोरदार लग रही हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी काफी शानदार है। गौरतलब है कि फिल्म मर्दानी 2, साल 2014 में आई मर्दानी का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 13 दिसंबर 2019 को मर्दानी 2 रिलीज होगी।
पढ़ें: VIDEO: बिग बॉस 13 में हिदुंस्तानी भाऊ ने उड़ाया इस कंटेस्टेंट का मजाक, कहा- बड़े होंठ की छिपकली