कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता रणधीर कपूर 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में रणधीर कपूर बाल कलाकार के तौर पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म 'कल आज और कल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर मेन लीड से एंट्री की थी। रणधीर कपूर के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कल आज और कल' (1971), 'जवानी दिवानी' (1972), 'रामपुर का लक्ष्मण' (1972), 'हमराही' (1974), 'पोंगा पंडित' (1975), 'मामा भांजा' (1977), 'कस्मे वादे' (1978) और 'हाउसफुल' (2012) जैसी फिल्में कीं।
19 साल तक पत्नी से अलग रहे रणधीर कपूर, परिवार के खिलाफ जाकर अभिनेत्री से की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन