फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलेआम रणबीर कपूर ने आलिया के लिए प्यार का किया इजहार, एक सवाल ने खोली पोल

Fri, 18 May 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor says I have a boy crush on Alia Bhatt now
Ranbir and Alia
रणबीर कूपर और आलिया भट्ट का प्यार इन दिनों परवान चढ़ रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आए दिन इन दोनों स्टार्स के बयान खुद ही अपने प्यार का सबूत दे रहे हैं। रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों ने सोनम कपूर के रिसेप्शन के बाद से जोर पकड़ा था। इस पार्टी में दोनों एक साथ नजर आए। इस बीच इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आलिया के बारे में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप भी कहेंगे ऐसा प्यार कबूल है।
Ranbir Kapoor says I have a boy crush on Alia Bhatt now
Ranbir and Alia
बीते कुछ वक्त से आलिया और रणबीर कपूर के प्यार की सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि मीडिया के सामने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। हाल ही में रणबीर ने एक चैनल को इंटरव्यू के दौरान अपने और आलिया के बारे में ऐसी बात बताई जिससे आपको इनके प्यार पर यकीन हो जाएगा।
Ranbir Kapoor says I have a boy crush on Alia Bhatt now
ranbir alia
रणबीर ने कहा - 'एक लड़के के तौर पर मेरा आलिया पर क्रश है।' रणबीर कपूर का यह बयान आलिया और उनके रिश्ते की खबरों पर एक तरह से मुहर लगा रहा है। वहीं जब रणबीर से 'राजी' फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा - 'मैंने एक हफ्ते पहले फिल्म देखी, यह भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor says I have a boy crush on Alia Bhatt now
ranbir alia
कुछ दिन पहले रणबीर के नाम लेते ही आलिया के चेहरे के जो भाव बदले उसने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आलिया एक निजी चैनल में फिल्म 'राजी' को प्रमोट करने पहुंची थीं। आलिया से पूछा गया आजकल आपकी एक लड़के के साथ कई तस्वीरें छप रही हैं। इस पर आप क्या कहेंगी। तभी आलिया ने पूछा लड़का कौन है? इसके बाद जैसे ही रणबीर कपूर का नाम लिया गया तो आलिया शरमा गईं। उन्होंने अपना चेहरा झट से कवर कर लिया और बोलीं - 'मेरा चेहरा लाल हो गया है उसे पहले कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हूं।'
विज्ञापन
Ranbir Kapoor says I have a boy crush on Alia Bhatt now
alia bhatt ranbir kapoor
'प्यार छिपाए नहीं छिपता' ये तो आपने सुना ही होगा। ऐसे में रणबीर और आलिया की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं कि इन दोनों स्टार्स के बीच कुछ तो है। आलिया और रणबीर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed