{"_id":"5acb14c04f1c1b6a6b8b487d","slug":"ranbir-kapoor-postpone-shooting-because-down-with-typhoid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बॉयोपिक की रिलीज से पहले रणबीर के फैंस के लिए बुरी खबर, हो गई है ये बीमारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बॉयोपिक की रिलीज से पहले रणबीर के फैंस के लिए बुरी खबर, हो गई है ये बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की जिंदगी में इस वक्त सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लंबे समय से उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं उनकी लव लाइफ में भी कटरीना से ब्रेकअप के बाद इस वक्त ठहराव सा है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : intoday
वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक रणबीर कपूर को टाइफाइड होने की खबर है। रणबीर की बीमारी के बाद उनके प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। बता दें कि वह इस वक्त फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसके पास सुपर पावर है।
3 of 5
रणबीर कपूर
किरदार में जान डालने के लिए निर्देशक अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर को स्पेशल डाइट की सलाह दी है लेकिन तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कुछ दिन के आराम की सलाह दी गई है। साथ ही अभी वह डॉक्टरों की सलाह पर ही डाइट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर
तबीयत खराब होने की वजह से रणबीर कपूर शबाना आजमी के फैशन शो 'मिजवान फैशन इवेंट' अटेंड नहीं कर पाएंगे। फैशन शो में वह दीपिका पादुकोण के साथ रैंप वॉक करने वाले थे। खबर तो यह भी आई कि दीपिका की तबीयत भी इस वक्त कुछ ठीक नहीं है जिसके चलते उन्होंने फैशन शो के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर
फिल्मी करियर की बात करें तो रणबीर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2016) बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी लेकिन उसके बाद से अब तक उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हुई। बताते चलें कि रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म संजय दत्त की बायोपिक में भी काम कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज होगा और यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।