बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में, एक बेबी गर्ल के माता पिता बने हैं। बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जिंदगी पहले से काफी बदल चुकी है। ऐसे में राहा को माता-पिता दोनों का प्यार मिल सके, इसके लिए आलिया और रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बेटी की देखभाल और उसको समय देने पर भी आलिया-रणबीर का विशेष ध्यान है।
2 of 4
रणबीर कपूर आलिया भट्ट
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस विषय पर खुलकर बात की। रणबीर ने बेटी को समय देने की बात पर बताया कि वह बहुत काम नहीं करते हैं, ऐसे में वह आलिया के शूटिंग की वजह से दूर होने के दौरान बेटी का ख्याल रखने के लिए ब्रेक ले सकते हैं। यानी जब आलिया शूट पर होंगी, तब पापा रणबीर अपनी बेटी को समय देंगे और उनका ध्यान रखेंगे, जिसके लिए वह कुछ समय से लिए फिल्मी पर्दे से दूरी बना सकते हैं।
3 of 4
रणबीर कपूर आलिया भट्ट
- फोटो : social media
रणबीर और आलिया दोनों ही बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार्स हैं। जाहिर सी बात है कि ये दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त रहते है। वहीं अक्सर यह सवाल उठता है कि बेटी होने के बाद कपल अपनी लाइफ को कैसे मैनेज कर रहा होगा। इस पर रणबीर कहते हैं कि आलिया और वह एक-दूसरे के काम को बराबर महत्व देते हैं। रणबीर का कहना है कि वो सिर्फ 180 या 200 दिन काम पर जाते हैं, लेकिन आलिया उनसे ज्यादा काम करती हैं। इसलिए ऐसे में वह आगे आकर अपनी बेटी की देखभाल करेंगे।
4 of 4
रणबीर कपूर आलिया भट्ट
- फोटो : social media
इससे पहले आलिया ने भी एक इंटरव्यू में पैरेंटिंग पर भी बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। वह कहती हैं, ‘मदरहुड ने मुझे कुछ ही समय में बहुत बदल दिया है। इसे अभी मुश्किल से एक महीना हुआ है, लेकिन मुझे नहीं पता कि कैसे इस जिम्मेदारी ने मेरे रोल चुनने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। मां बनने के बाद मेरा चीजों को देखने का नजरिया बदल गया है।’ बता दें, रणबीर और आलिया ने इसी साल नवंबर में अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।