फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब एक साथ नहीं आएंगे रणबीर और दीपिका, आखिरी वक्त पर इस फैसले को लेने पर मजबूर हुए मेकर्स

Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone will not walk the ramp together because of illness
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बुरी खबर है। यह दोनों स्टार्स 3 साल बाद एक साथ नजर आने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और दीपिका के एक साथ न आने की वजह उनकी तबीयत का बिगड़ना है।
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone will not walk the ramp together because of illness
Ranbir Kapoor
दरअसल, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ फैशन शो में आने वाले थे लेकिन अचानक मेकर्स को शो में बड़ा बदलाव करना पड़ा। इस बात का खुलासा पिंकविला ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणबीर की तबीयत अचानक खराब होने से यह फैसला लिया गया है। 
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone will not walk the ramp together because of illness
Ranbir Kapoor
रिपोर्ट की मानें तो शो की तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है। दीपिका और रणबीर ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए करार किया था जो कि 9 अप्रैल को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone will not walk the ramp together because of illness
Ranbir Kapoor
आपको बता दें, रणबीर और दीपिका एक साथ तीन फिल्में कर चुके हैं। जिसमें बचना ऐ हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा शामिल है। यह दोनों काफी सालों तक रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone will not walk the ramp together because of illness
Ranbir Kapoor
रणबीर जल्द ही संजय दत्त पर आधारित बायोपिक में नजर आने वाले हैं। अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इसके साथ ही रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी कर रहे हैं जिसका पहला शिड्यूल हाल ही में खत्म हुआ है। वहीं दीपिका के पास माफिया डॉन सपना दीदी पर आधारित फिल्म है। इरफान खान की तबीयत बिगड़ने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed