दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। जिनके जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। असल जिंदगी में भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। ऐसी ही एक तस्वीर दिखाते हैं जिसमें दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram/deepikapadukone
तस्वीर तब की है जब दीपिका और रणबीर फिल्म तमाशा का प्रमोशन कर रहे थे। दोनों फिश फेस एक्सप्रेशन दे रहे हैं। इसे दीपिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram/deepikapadukone
तमाशा के बाद रणबीर और दीपिका ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। ऐसे में दर्शक इस जोड़ी को फिर से एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो दीपिका कई फिल्मों में व्यस्त हैं। देखना होगा कि दोनों फिर से कब साथ में काम करते हैं।
4 of 5
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में दीपिका पति रणवीर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। दीपिका, रणवीर के साथ अपने होमटाउन से वापस मुंबई लौटी थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, दोनों ही बिल्कुल एक जैसे आउटफिट्स में दिखाई दिए। दोनों ने डेनिम जींस, ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट फुटवीयर्स पहने हुए थे। साथ ही दोनों ने ब्लैक कलर का मास्क भी चेहरे पर लगाया हुआ था। इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए।
5 of 5
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो दोनों जल्द ही फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। वहीं मेकर्स का कहना है कि अगर कोरोना वायरस का प्रभाव देश में कम नहीं हुआ और सिनेमाघरों में लोग नहीं पहुंचे या फिर कुछ राज्यों में सिनेमाघर खुल गए और कुछ में नहीं खुले तो ऐसे में फिल्म '83' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।